उत्तर प्रदेश के कन्नौज में दो चचेरी बहनें घर में बिना बताए कहीं चली गई। पारिवारिक सदस्यों को जब इसकी जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी स्थानीय थाना को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी कन्नौज ने बताया कि दोनों ही बहनों ने मोबाइल पर घर पर बातचीत की है। जल्द ही दोनों को बरामद कर लिया जाएगा। घटना ठठिया थाना क्षेत्र के कुरियाना गांव का है।

बीते 6 नवंबर को दो चचेरी बहनें घर से बिना बताए कहीं चली गई हैं। परिजन की तहरीर पर ठठिया थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के दौरान जानकारी हुई की दोनों लड़कियों ने घर पर मोबाइल से बातचीत की है। जिसमें उन्होंने बताया है कि वह सुरक्षित है। कॉल डाटा और साक्ष के आधार पर जांच की जा रही है। लड़कियों की बरामदगी के लिए टीम का गठन किया गया है। शीघ्र बरामद कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights