मुजफ्फरनगर। तुलसी मानस मंदिर, सत्संग भवन शामली रोड मुजफ्फरनगर में आज बुधवार को श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन श्री वृंदावन से पधारे कथा व्यास आचार्य श्री धर्मेन्द्र उपाध्याय जी महाराज ने अपने मुखार बिंद से श्रीमद् भागवत के मंगल उद्बोधन मैं कहा गया कि जिस दिन से हमारे जीवन में श्रीकृष्ण की भक्ति प्रगट जायगी,उसी समय से सभी हमें संकटों से मुक्ति मिल जाती है। आज वामन अवतार भगवान का स्वागत किया।
कथा व्यास आचार्य धर्मेन्द्र उपाध्याय जी महाराज ने वामन अवतार के प्रसंग का भी विस्तार पूर्वक अर्थ समझाया। श्रीमद् भागवत कथा मे आसपास के क्षेत्र के साथ दूरदराज से भी सुनने के लिए लोग आ रहे हैं ।
आज श्रीमद् भागवत कथा में पधारे महामृत्युंजय मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष , महामंडलेश्वर,कथा व्यास संजीव शंकर जी महाराज का कथा व्यास आचार्य श्री धर्मेन्द्र जी महाराज ने माल्यार्पण कर स्वागत लिया।
महामृत्युंजय मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष , महामंडलेश्वर,कथा व्यास संजीव शंकर जी महाराज ने इस अवसर उपस्थित सभी भक्तों से 26 मार्च को रामलीला भवन नई मंडी में 108कुण्डीय महामृत्युंजय महायज्ञ में पधारने का अनुरोध किया।
श्रीमद् भागवत कथा में किसान चिंतक एवं वरिष्ठ समाजसेवी कमल मित्तल,सभासद मोहित मलिक, सुशील शर्मा, दिनेश बंसल, आशीष शर्मा , दीपेंद्र मलिक, मुकेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
