सहारनपुर(मनीष अग्रवाल)। थाना सदर बाजार पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को किया गिरफ्तार। पुलिस उपमहानिरीक्षक, परिक्षेत्र,अभिषेक सिंह सहारनपुर द्वारा परिक्षेत्र सहारनपुर में मादक पदार्थों /नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी,बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतू परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदो में “ऑपरेशन सवेरा”–“नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है ।
इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,आशीष तिवारी सहारनपुर के निकट पर्यवेक्षण में सदर थाना प्रभारी निरीक्षक कपिल देव ने बताया की थाना सदर बाजार पुलिस टीम द्वारा चैकिग के दौरान नशीली दवाई की तस्करी करने वाले अभियुक्त बिट्टू पुत्र प्रमोद निवासी ग्राम गढ़ी श्याम थाना काँधला जिला शामली को कोर्ट रोड पुल के पास रेलवे खण्डहर के पास गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 960 कैप्सूल PROXIOHM – SPAS अवैध नशीले कैप्सूल बरामद हुए। बरामदगी के सम्बन्ध मे अभियुक्त बिट्टू उपरोक्त के विरुद्ध थाना सदर बाजार पर मामला पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
विवरण पूछताछ – अभियुक्त से पूछताछ की गयी तो अभियुक्त बिट्टू उपरोक्त ने बताया कि यह कैप्सूल में यमुनानगर से लेकर आया हूँ। मैं इन कैप्सूल को अपने गाँव के क्षेत्र के आस-पास में जगह जगह बेचकर कर अच्छा पैसा कमा
