मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित एसवीएम महाविद्यालय में दो दिवसीय स्पोर्टस मीट-2026 का शुभारम्भ किया गया। स्पोर्टस मीट-2026 का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष मुख्य अतिथियों विपिन त्यागी (जिला पंचायत सदस्य) व अमित रावल (पूर्व जिलाध्यक्ष, भाजपा किसान मोर्चा) द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। जिसके पश्चात् मशाल लेकर छात्र/छात्राओं द्वारा मार्च पास्ट किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिवस एथलेटिक्स 100 मी0., 200 मी0. व 400 रिले रेस का आयोजन किया गया जिसमें 100 मी0. महिलाओं में पूनम प्रथम स्थान व साक्षी द्वितीय स्थान पर रही, 100 मी0. पुरूषों की रेस में प्रथम स्थान सौरभ व द्वितीय मोहित पाल द्वारा प्राप्त किया। 200 मी0. पुरूष दौड में प्रथम स्थान सौरभ पंवार व द्वितीय स्थान अभिषेक द्वारा प्राप्त किया गया, 200 मी0. में छात्राओं में प्रथम स्थान पूनम, द्वितीय स्थान सोनाक्षी द्वारा प्राप्त किया गया। शाॅटपुट पुरूषों में अभिषेक प्रथम स्थान व देवांश यश द्वितीय स्थान पर रहे। खो-खो प्रतियोगिता में बी0ए0, बी0एस0सी0 व बी0वाॅक0 की टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें बी0वाॅक0 ने बी0ए0 को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। ऊँची कूद पुरूष वर्ग में सौरव पंवार ने प्रथम स्थान व द्वितीय स्थान व पीयूष शर्मा तृतीय स्थान पर आर्यन रहे। महिला वर्ग में साक्षी ने प्रथम स्थान व द्वितीय स्थान रितिका व तृतीय स्थान लक्ष्मी द्वारा प्राप्त किया गया। कबड्डी (पुरूष वर्ग) में प्रथम स्थान बी0वाॅक0 की टीम द्वारा प्राप्त किया गया। आज की प्रतियोगिता सफल रूप से सम्पन्न कराने में महाविद्यालय के समस्त स्टाॅफ का सहयोग रहा।
