सहारनपुर(मनीष अग्रवाल)। थाना गागलहेड़ी एवं सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा बाद पुलिस मुठभेड हत्या के मुकदमें में वांछित एक लाख का ईनामी शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने आज प्रेस वार्ता में बताया की 2 जनवरी माह 2025 की रात गागलहेड़ी थाना क्षेत्र की सब्जी मंडी कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलर सुरेश राणा की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड की साजिश उसके पुराने साथी प्रमोद उर्फ रामकरण ने रची थी, जो हत्या से एक सप्ताह पहले मलेशिया चला गया था। जांच में सामने आया कि जमीन के सौदे में 40-50 लाख रुपये का विवाद और थप्पड़ मारने की बेइज्जती की वजह से सुरेश की हत्या कराई गई। एक आरोपी विकास पूर्व में जेल जा चुका है। इसी क्रम में दिनांक 06/07.07.2025 की रात्रि को मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी गागलहेड़ी विनोद कुमार एवं सर्विलांस टीम कोलकी टोल प्लाजा हाईवे पुल के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग कर रहे थे, तभी यमुनानगर हरियाणा की तरफ से एक बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिये, मोटरसाइकिल सवार सदिंग्ध बदमाश पुलिस को चैकिंग करते देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करके वापस खजुरी अकबपुर रोड़ की तरफ भागने लगे। जिस पर पुलिस टीम द्वारा बदमाशो का पीछा किया गया तो कुछ दुरी पर जाकर बदमाशों की मोटरसाइकिल फिसल कर गर गयी तथा बदमाशो द्वारा पुनः पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और जंगल की तरफ भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के दोनों पैरो में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया तथा घायल बदमाश के दोनो अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की तरफ भाग गये । घायल/गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अरमान उर्फ सिप्पी पुत्र जकशीर निवासी ग्राम चौटाला थाना डबाली सदर जनपद सिरसा (हरियाणा) हाल पता नरेन्द्र होम्स थाना सिंगरिया जनपद हनुमानगढ़ (राजस्थान) के रूप में हुई । घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । फरार बदमाशो की गिरफ्तारी हेतु लगातार कॉम्बिंग की जा रही है । गिरफ्तार/घायल अभियुक्त के कब्जे से 01 पिस्टल .32 बोर, 04 जिन्दा /04 खोखा कारतूस .32 बोर व 01 बिना नम्बर की काले रंग की स्पलेण्डर मोटरसाइकिल बरामद हुए । गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अभ्यस्त अपराधी है, जिसके विरुद्ध पंजाब व हरियाणा में रंगदारी व एनडीपीएस के मुकदमें दर्ज है । गिरफ्तार/घायल बदमाश थाना गागलहेड़ी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 02/2025 धारा 103(1)/332(सी)/61/191(2)/191(3)/190 बीएनएस व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना गागलहेड़ी पर मु0अ0स0- 124/25 धारा 109(1)/317(5) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। दिनांक 10.01.2025 को थाना गागलहेड़ी पुलिस द्वारा पूर्व में मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त विकास उर्फ विक्की पुत्र प्रदीप निवासी ग्राम राजौन्द थाना राजौन्द जिला कैथल हरियाणा को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है*।

पूछताछ का विवरणः- पूछताछ करने पर गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त ने बताया कि करीब 6 माह पूर्व मैने व मेरे चार अन्य साथियों ने मिलकर प्रोपर्टी व पैसो के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के कारण एक योजना के तहत गागलहेडी में रहने वाले सुरेश राणा उर्फ काका की उसके घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी थी । पूर्व में हमारे एक साथी विकास उर्फ विक्की को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था । हम मुकदमा वादिया व उनके परिवारजन पर फैसले के लिये दबाव बना रहे थे। आज भी हम उपरोक्त वादिया पर मुकदमा वापस लेने के सम्बन्ध मे दबाव बनाने के लिये आ रहे थे कि रास्ते में आप लोगो ने मुझे पकड लिया व मेरे दो अन्य साथी मौके से फऱार हो गये ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights