सहारनपुर (मनीष अग्रवाल)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विपिन ताडा सहारनपुर के आदेश अनुसार जनपद के सभी थाना की पुलिस आगामी बसंत पंचमी को लेकर अलर्ट हो गई है,और अपने-अपने क्षेत्र में चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही कर रही है।एसएसपी ने बताया कि समय-समय पर पुलिस द्वारा प्रतिबंधित चाइनीज मांझे को लेकर कार्यवाही की जाती रही है। हाल ही में तीन दुकानदारों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर चालान की कार्यवाही की गयी है। वही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा जनपद वासियों से चाइनीज मांझे का इस्तेमाल न करने की अपील की गयी।एसएसपी ने कहा अपने मनोरंजन के लिए किसी के प्राण जोखिम में मत डालें और कहा गया कि यदि कोई भी व्यक्ति प्रतिबंधित चाइनीज मांझा इस्तेमाल/बिक्री करता है, तो उसकी जानकारी तत्काल 112 नंबर पर दे पुलिस द्वारा उसके विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कठोर कार्यवाही की जायेगी।जिसके सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा एक वीडियो के माध्यम से भी जनता को जागरूक करने के लिए कहा गया।
एसएसपी ने चेताया प्रतिबंधित चाइनीज मांझे बेचा तो होगी सख्त कार्यवाही
Byमुदगल टाइम्स ब्यूरो
Feb 5, 2024
By मुदगल टाइम्स ब्यूरो
Dainik Mudgal Times
