सहारनपुर (मनीष अग्रवाल)।थाना मिर्जापुर पुलिस टीम द्वारा नशीले पद्धार्थ की तस्करी करने वाले एक अन्तर्राज्यिय नशा तस्कर को भारी मात्रा में नशे की खेप के साथ किया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा सहारनपुर ने आज प्रेस वार्ता में की बताया जनपद में अवैध नशीले पदार्थ की तस्करी की रोकथाम व इस प्रकार के अपराध में लिप्त अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाकर जनपदीय पुलिस द्वारा कडी कार्यवाही के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना मिर्जापुर राजेन्द्र प्रसाद वशिष्ठ के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान नशीले पद्धार्थ की तस्करी करने वाले 01 अभियुक्त इस्तकार पुत्र लाहोरी निवासी मो० बन्दूकची मिर्जापुर पोल थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर को गोल्डन पैलेस से आगे मिर्जापुर पोल जाने वाले रास्ते से करीब 10 किलो0 500 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी / बरामदगी के आधार पर अभियुक्त इस्तकार उपरोक्त के विरुद्ध थाना मिर्जापुर पर एनडीपीएस एक्ट पर पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।पूछताछ करने पर अभि० इस्तकार उपरोक्त ने बताया मै मजदूरी करने का कार्य करता था और मुझे अधिक पैसे कमाने की ईच्छा थी। हमारे मोहल्ले में एक महिला रहती थी। उस महिला के पास एक अन्य महिला का आना जाना था जो नशीला पदार्थ बेचने का काम करती थी जिसकी ठाठ बांट और आमदनी को देखकर मेरे मन में भी पैसे कमाने का लालच घर कर गया। मेरे पूछने पर हमारे पडोस में रहने वाली महिला ने बताया कि यह जो महिला मेरे पास आती है, यह एक आदमी के लिये चरस तस्करी का काम करती है और खूब पैसा कमाती है। फिर उसने मुझे उस व्यक्ति का मोबाईल नम्बर दिया था तथा बताया था कि यह व्यक्ति सिखटा जिला बेतिया बिहार का रहने वाला है। यह आपको चरस नशीला पदार्थ बिना रुपये के दे देगा जब उस माल को आप बेच दोगे तब आप उसके रुपये दे देना। मेरे पडोस में रहने वाली उस महिला की करीब 07-8 महीने पहले मृत्यु हो गयी है। उसके बाद मैने महिला द्वारा दिये गये मोबाइल पर करीब 01 माह पहले सम्पर्क किया और सहारनपुर माल मंगाया तो उस व्यक्ति ने 02 महिलाओ को सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर भेजा जिन्होने मुझे रेलवे स्टेशन के पास माल दिया। मेरे द्वारा उनको 20 हजार रुपये दिये गये थे। महिलाएं माल देकर वापस चली गयी थी। उनका नाम मुझे मालूम नही है। मैने दिया हुए माल को एक सवा लाख रुपये में मंसूरी देहरादून में बेच दिया था तब मैने एक लाख रुपये किश्तो के रुप में जिस व्यक्ति से माल खरीदा था उसे आनलाईन ट्रांजिक्शन के माध्यम से दिये थे। दिनांक 05.01.2024 को पुनः उसी नम्बर से सम्पर्क कर दिनाक 07.01.2024 को रेलवे स्टेशन सहारनपुर पर माल मंगवाया। मैंने माल पहुँचाने के लिये 20 हजार रुपये माल लाने वाली महिलाओ को देकर माल करीब 10-11 किग्रा0 रेलवे स्टेशन से चरस प्राप्त कर लिया। इसके अतिरिक्त मुझे उन लोगो के बारे में कोई जानकारी नही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस पार्टी में रहे।
1. प्र0नि0 राजेन्द्र प्रसाद वशिष्ठ थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर
2. व0उ0नि0 मनोज कुमार थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर
3. उ0नि0 भूपेश शर्मा थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर
4. हेका0 गौरव भाटी थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर
5. का0 रोहित कुमार थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर
6. का0 राकेश कुमार थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर
7. का0 प्रमोद कुमार थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर
