उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां देर रात घर में सो रही चाची और भतीजी को नाग नागिन के जोड़े ने काट लिया। आनन फानन में में दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं ग्रामीणों ने सांप के जोड़े को पीट पीटकर मार डाला।

सांप के काटने से दोनों चिल्ला कर हुए बेहोश 
जानकारी के मुताबिक, जायस थाना क्षेत्र के मीरमऊ गांव में शनिवार देर रात 35 वर्षीय शकीला अपनी 15 वर्षीय भतीजी साइमा पुत्री जहीर के साथ बेड पर सो रही थी। तभी अचानक जहरीले सांपो का जोड़ा मौके पर पहुंचा। दोनों को काट लिया। सांप के काटने से दोनों चिल्ला कर बेहोश हो गए। चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचे जहा डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 

लोगों ने सांप को पीट-पीटकर मारा 
घटना के बाद दोनों सांप बाहर की तरफ भागने लगे, जिसके बाद ग्रामीणों ने लाठी डंडो से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। एक साथ हुई दो मौतों की जानकारी मिलने पर पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सुबह से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतका साइमा के पिता कतर में रहते हैं जबकि उसका भाई रोजी रोटी के लिए किसी दूसरे प्रांत में नौकरी करता है। शकीला के पति सऊदी में रहते हैं। पूरे मामले में प्रभारी निरीक्षक जायस अमरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। मृतकों के परिजन बाहर रहते हैं। घर वालों के आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights