बिहार के किशनगंज जिले से शादी के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यहां एक युवक पर आरोप है कि उसने दस महिलाओं से शादी कर दहेज और पैसे ऐंठे, फिर पत्नियों के साथ मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया। जानकारी के अनुसार, यह मामला किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के सिंधिया कुलमणि गांव अंतर्गत काशीपुर बलवा टोला का है। आरोपी की पहचान फारूक के रूप में हुई है। पुलिस को डायल 112 पर सूचना मिली थी कि गांव के कुछ लोगों ने एक युवक को पकड़कर रखा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को छुड़ाकर थाने ले आई।

दस महिलाओं से रचाई शादी

थाने में जब पुलिस ने पूछताछ शुरू की, तो जो सच सामने आया उसने अधिकारियों के भी होश उड़ा दिए। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह अब तक दस महिलाओं से शादी कर चुका है। पुलिस के अनुसार, फारूक पहले महिलाओं से दोस्ती करता था, भरोसा जीतने के बाद शादी करता और फिर दहेज व नकद पैसों की मांग शुरू कर देता था। मांग पूरी न होने या विरोध करने पर वह पत्नी के साथ मारपीट कर उसे मायके भेज देता था।

मानसिक बीमारी का बहाना बनाकर खुद को बचाने की कोशिश

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी हर शादी में मोटी रकम वसूलता था। फिलहाल आरोपी की सभी पत्नियां अपने-अपने मायके में रह रही हैं। पूछताछ के दौरान फारूक ने खुद को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताते हुए बार-बार शादी करने का दावा किया। पुलिस का कहना है कि इस तरह की बातें बनाकर खुद को बचाने की कोशिश कर रहा है। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा से जुड़ी धाराओं में केस दर्ज करने की तैयारी में है। पुलिस का कहना है कि जंच के बाद मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights