उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के खुखुन्दू थाना क्षेत्र के एक गांव की पांच वर्षीय बच्ची से पड़ोस में रहने वाले 12 साल के एक किशोर ने घर में घुसकर कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया गया है। सलेमपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) दीपक शुक्ल ने बताया, ‘‘किशोर बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे पीड़िता के घर में घुस गया जिस समय वह घर पर अकेली थी और उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।’’ उन्होंने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर शुक्रवार को संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights