उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वजीराबाद में रविवार तड़केपुलिस परिसर में आग लग गई, जिसकी वजह से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

तड़के करीब साढ़े चार बजे परिसर (मालखाना) में आग लगी जिसके बाद आग बुझाने के लिए दमकल की कुल सात गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और सुबह करीब छह बजकर 20 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया। घटनास्थल पर प्रशीतन अभियान अब भी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights