जनपद इन दिनों कड़ाके की ठंड की भयंकर चपेट में घिरा हुआ है। पिछले तीन दिन से धूप निकलने के बाद मंगलवार को हुई कड़ाके की ठंड ने लोगों के हाड़ कंपकंपा दिए। मंगलवार को तापमान भी सबसे कम दर्ज किया गया अधिकतम तापमान भी सबसे कम 10.1 व न्यूनतम 2.6 डिग्री रहा, जो कि इस सर्दी का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया।
मंगलवार को अधिकतम तापमान भी सबसे कम 10.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले सबसे कम तापमान 13 जनवरी को न्यूनतम 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया थासोमवार की देर रात घना कोहरा छा जाने से लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा और मंगलवार को पूरे दिन कोहरा छाया रहा। मंगलवार को सर्द हवाओ के कारण लोगों के हाथ भी सुन्न हो रहे थे। लोगों को काम करने में सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पिछले तीन दिन से जनपद में अच्छीखासी धूप निकल रही थी, जिससे बच्चों व बड़े बुजुर्गों का काफी राहत मिल रही थी। मंगलवार को हुई कड़ाके की ठंड ने लोगों के हाड़ कंपकपा दिए।
मंगलवार को कडाके की ठंड के चलते लोग पूरे दिन अलाव जलाकर बैठे रहे। अत्यधिक ठंड के कारण लोगों को काम निपटाने में बडी कठिनाईयों का सामना करना पड रहा था, जिसके लिए लोग अलाव जलाकर बैठे रहे और ठंड को दूर भगाने की कोशिश में लगे रहे।
