पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इमरान पूरी कोशिश कर रहे हैं कि उन्हें मुश्किलों से राहत मिले, पर उनकी मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद की कुर्सी जाने के बाद से ही इमरान देश की आर्मी और नई सरकार के खिलाफ बयानबाजी से पीछे नहीं रहे हैं। इससे वह पाकिस्तानी आर्मी और सरकार के भी निशाने पर हैं। आज इमरान पर एक बड़ा फैसला लिया गया है, जिससे उनकी टेंशन बढ़ सकती है।

इमरान की पार्टी पीटीआई के कुछ प्रमुख सदस्य उनका साथ छोड़ चुके हैं। रिपोर्ट के अनुसार इमरान की पार्टी पर जल्द ही बैन लगाने की तयारी चल रही है। इमरान के गिरफ्तार होने के बाद उनके समर्थकों ने पाकिस्तान में जो हिंसा फैलाई थी। इतना ही नहीं, इमरान के समर्थकों ने पाकिस्तान की पुलिस और आर्मी के कुछ ठिकानों पर भी हमला किया था। ऐसे में पाकिस्तान की सरकार और आर्मी काफी नाराज़ है और इसके परिणामस्वरूप जल्द ही इमरान की पार्टी के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights