इजरायली-जर्मन महिला शनि लूक , जिनका हमास के आतंकवादियों ने अपहरण कर लिया गया था फिर उसे गाजा ले जाया गया था, जहां उसकी हत्या कर दी गई है। इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने पुष्टि इस खबर की पुष्टि की है।

7 अक्टूबर को गाजा से लूक का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया था जिसमें उन्हें हमास ने नंगा परेड कराया था।

वीडियो में दिखाया गया कि लोग उनकी पिटाई कर रहे हैं और एक युवा लड़के ने उन पर थूका है।

लूक के पिता और उनके चचेरे भाई ने पुष्टि की है कि उन्हें आईडीएफ और इजरायली राहत एजेंसी ज़का से एक आधिकारिक पत्र मिला है, जिसमें कहा गया है लूक की बेरहमी से हत्या कर दी गई है।

आईडीएफ ने परिवार को सूचित किया कि डॉक्टरों ने उनके डीएनए से मिलान के बाद मौत की पुष्टि की है।

पत्र में बताया गया कि उनकी खोपड़ी की हड्डी के हिस्से मिले हैं। दो विशेषज्ञों से परामर्श के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

आईडीएफ और ज़क्का ने कहा कि उनका डेड बॉडी गाजा में हमास के पास ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights