उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में पोस्टर वार छिड़ गई है। पहले सपा ने अखिलेश को भावी प्रधानमंत्री का पोस्टर लगवाया था। अब कांग्रेस ने उसके जवाब में राहुल गाधी को 2024 में देश का मुखिया और अजय राय को 2027 में प्रदेश का नेतृत्व करने का पोस्टर लगाया है।
इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में सीट शेयरिंग को लेकर भी दरार बढ़ती जा रही है। दोनों ही दलों के तरफ से जुबानी जंग जारी है। ऐसे में कांग्रेस दफ्तर के बाहर एक कार्यकर्ता ठाकुर नितांत सिंह नितिन द्वारा लगाए गए इस पोस्टर से सपा और कांग्रेस के विवाद को और हवा दे दी है।
लखनऊ में बीते दिनों समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर सपा प्रमुख अखिलेश यादव को ‘भावी प्रधानमंत्री’ बताते हुए एक होर्डिंग लगाया गया था। होर्डिंग लगाने वाले समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरुल हसन ने कहा, ”समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता चाहते हैं कि अखिलेश यादव देश के पीएम बनें।

भारत गठबंधन में हम चाहते हैं कि अखिलेश यादव ही प्रधानमंत्री का चेहरा बनें। कोई भी दावा कर सकता है, लेकिन असल में जो भाजपा को हरा सकती है वो समाजवादी पार्टी है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights