ब्रिटेन के चार्ल्स तृतीय की आज ब्रिटिश किंग के रूप में ताजपोशी हो गई है। ताजपोशी के साथ ही ब्रिटिश किंग चार्ल्स ब्रिटेन के 40वें किंग बन गए हैं। ब्रिटेन की पिछली क्वीन और चार्ल्स तृतीय की माँ एलिज़ाबेथ द्वितीय की पिछले साल 8 सितंबर को मृत्यु के बाद उनके पुत्र का ब्रिटेन का किंग बनना तय हो गया था। पर आज ताजपोशी के साथ ही यह आधिकारिक हो गया है। ताजपोशी के लिए ब्रिटिश किंग चार्ल्स तृतीय बकिंघम पैलेस से अपनी पत्नी और ब्रिटिश क्वीन कॉन्सोर्ट कैमिला के साथ घोड़ों से चलने वाली डायमंड जुबली स्टेट कोच नाम की शाही बग्घी में बैठकर लंदन के वेस्टमिंस्टर एबे पहुंचे, जहाँ पारम्परिक तरीके से उनकी ताजपोशी हुई।


ब्रिटेन के आर्कबिशप ने चार्ल्स त्तृतीय को मुकुट पहनाने से पहले ‘गॉड सेव द किंग’ की घोषणा की और इसके बाद उनकी ताजपोशी की। इसके साथ ही अब चार्ल्स तृतीय आधिकारिक रूप से ब्रिटेन के किंग बन गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights