बता दें कि प्रभास और कृति सेनॉन की लीड रोल वाली फिल्म ‘आदिपुरुष’ रिलीज से पहले ही काफी चर्चा में बनी हुई है।फिल्म के टीचर के रिलीज होने के बाद स्टार्स का लुक काफी सुर्खियों में रहा, उसके बाद फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाने के कारण फिल्म चर्चा में आ गई। ‘आदिपुरुष’ से जुड़े अभी तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। इस बीच कृति सेनन की तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं। जिसमें वह सीता माता के मंदिर में दर्शन करने पहुुंची हैं।
कृति सेनन के साथ ही मंदिर में सचेत और परंपरा भी दिखाई दिए। जाहिर है कि सचेत और परंपरा ने ‘आदिपुरुष’ के गाने ‘राम सिया राम’ में अपनी आवाज दी है। इस गाने को बीते दिनों ही रिलीज किया गया है। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। गौरतलब है कि प्रभास और कृति सेनॉन की फिल्म ‘आदिपुरुष’ 16 जून 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।
