जम्मू-कश्मीर में आतंक को शह देने, सीमा पार से घुसपैठ, ड्रोन से हथियारों, नशीले पदार्थों की तस्करी जैसी साजिशों को नकारने में सहयोग देने वाले नागरिकों को जम्मू-कश्मीर पुलिस एक लाख रुपए से साढ़े 12 लाख रुपए तक नकद इनाम देगी। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर रविवार को एक्स पर एक पोस्ट में अपनी इस नीति के बारे में जानकारी दी। पुलिस खुफिया सूचना देने की पहचान को सार्वजनिक नहीं करेगी।

वहीं, किसी क्षेत्र में आतंकवादियों की उपस्थिति के बारे में विशेष जानकारी देने वालों को 2 लाख से 12 लाख का इनाम देगी। खुफिया सूचना से कामयाब ऑपरेशन की स्थिति और इस महत्व के आधार पर इस वर्ग में ए, बी, सी श्रेणियों में नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसी क्रम में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रविवार को एक्स पर एक पोस्ट में सभी 20 जिलों के संबंधित जिला पुलिस अधीक्षकों के मोबाइल नंबर सार्वजनिक किए हैं। लोग उनके इन नंबरों पर कोई भी खुफिया जानकारी साझा कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights