झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा जल्दी ही हो सकती है। चुनावों में जीत हासिल कर सत्ता पर काबिज होने के लिए सभी राजनीतिक दल ताबड़तोड़ मेहनत कर रहे हैं। वहीं,भाजपा परिवर्तन यात्रा निकाल कर राज्य में बदलाव लाने का दावा कर रही है। अब झामुमो भी कल्पना सोरेन के नेतृत्व में मंईयां सम्मान यात्रा का आगाज कर भाजपा पर पलटवार करेगी। आज यानी 23 सितंबर से मईया सम्मान यात्रा की शुरूआत की जाएगी।

बता दें कि मंईयां सम्मान यात्रा तीन दिनों तक पलामू प्रमंडल में चलेगी। पहले चरण में मंत्री बेबी देवी और विधायक कल्पना सोरेन के नेतृत्व में पलामू प्रमंडल के गढ़वा,मेदिनीनगर और लातेहार जिले से कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। इस मौके पर स्थानीय मंत्री, विधायक व स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

बता दें कि आज यानी 23 सितंबर को बंशीधर नगर में आम सभा व रमना और मेराल में सभा होगी। वहीं 24 सितंबर को गढ़वा, मझिआंव, हैदरनगर, हुसैनाबाद, छतरपुर, नावानगर व पाटन में सभा व स्वागत समारोह का आयोजन किया गया है।इसके बाद 24 सितंबर को गढ़वा के मझिआंव, हैदरनगर, हुसैनाबाद, छतरपुर, नावा मोड़ व पाटन में सभा व स्वागत समारोह का आयोजन किया गया है। रात में दलित छात्रावास में रात्रि चौपाल का आयोजन होगा। 25 सितंबर को मेदिनीनगर में आमसभा व प्रेस कांफ्रेंस के बाद सतबरवा, बकोरिया, मनिका, लातेहार, चंदवा, बालूमाथ, हेरहंज व पांकी में सभा का आयोजन किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights