आज देशभर में भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी को बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। भक्तों ने लल्ला के स्वागत के लिए सभी तैयारियां कर ली है। मथुरा-वृंदावन दुल्हन की तरह सज गया है। मथुरा के मंदिरों में रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। मथुरा में बड़ी संख्या में अभी से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है। इस मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

बता दें कि इस साल श्री कृष्ण जन्माष्टमी 7 सितंबर को मनाई जा रही है। श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की गई है। जन्मोत्सव के साक्षी बनने के लिए बुधवार से श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी है। मथुरा-वृंदावन के प्रमुख मंदिरों में आज मध्यरात्रि 12 बजे कान्हा का जन्म होगा। मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर मुख्य आयोजन शुरू हो गए हैं।

श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भारी संख्या में भक्त पहुंच रहे है। भीड़ को नियंत्रण करने के लिए यातायात पुलिस ने ट्रैफिक डाइवर्ट स्कीम लागू की है। मथुरा-वृंदावन को 6 सेक्टर और 33 जोन में बांटते हुए मजिस्ट्रेट की तैनाती गई है। सुरक्षा के लिए पुलिस के अलावा पीएससी, आरएएफ को भी तैनात किया गया है। इस दौरान श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए प्रशासन की ओर से हेल्पलाइन नंबर 18601801508 जारी किया गया है।पिछली साल हुई घटना से सबक लेते हुए प्रशासन ने इस बार हजार से 1200 श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में रहने की बात कही गई है। सेवायत गोस्वामी अपने 200 यजमान को ही प्रवेश करा सकेंगे, 250 सेवायत गोस्वामी ही मौजूद रह सकेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights