मेष : सितारा बाद दोपहर तक नुकसान परेशानी वाला, ध्यान रखें कि आपकी कोई पेमैंट न कहीं फंस जाए, मगर बाद में आम हालात सुधरेंगे।

वृष: सितारा बाद दोपहर तक कामयाबी, इज्जत-मान वाला, सफर भी ठीक-ठाक रहेगा, मगर बाद में समय परेशानी वाला बन सकता है।

मिथुन: सितारा बाद दोपहर तक सरकारी कामों समेत हर मोर्चा पर कदम बढ़त की तरफ रखेगा, फिर बाद में अर्थ दशा कंफर्टेबल रहेगी।

कर्क : आम तौर पर स्ट्रांग सितारा हर मोर्चा पर कदम बढ़त की तरफ रखेगा मगर सेहत के प्रति भी अटैन्टिव रहने की जरूरत होगी।

सिंह : सितारा बाद दोपहर तक पेट को अपसैट रखने वाला, मन भी डिस्टर्ब सा रहेगा मगर बाद में आम हालात बेहतर बनेंगे।

कन्या:  सितारा बाद दोपहर तक कारोबारी कामों के लिए अच्छा मगर बाद में खान-पान संभल-संभाल कर करें, नुकसान का भी डर रहेगा।

तुला: सितारा बाद दोपहर तक मन को अशांत, परेशान, डिस्टर्ब रखने वाला मगर बाद में कारोबारी कामों की दशा सुधरेगी।

वृश्चिक : सितारा बाद दोपहर तक बेहतर, संतान साथ देगी, सपोर्ट करेगी, सहयोग देगी, किंतु  बाद में समय मुश्किलों, परेशानियों वाला बनेगा।

धनु : सितारा बाद दोपहर तक आम तौर पर कामयाबी देने तथा इज्जत-मान बनाए रखने वाला, बाद में भी कदम बढ़त की तरफ रहेगा।

मकर : सितारा बाद दोपहर तक कामकाजी भागदौड़ एवं व्यस्तता रखने वाला, फिर बाद में हर मोर्चा पर कामयाबी मिलेगी।

कुम्भ : सितारा बाद दोपहर तक आमदन वाला, कारोबारी टूरिंग, प्रोग्रामिंग लाभ देगी मगर बाद में समय कामकाजी कामों के लिए सुधरेगा।

मीन: सितारा कामकाजी कामों में कदम बढ़त की तरफ रखने वाला, मगर अपने क्रोध पर जब्त रखना सही रहेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights