मेष : सितारा शाम तक धन लाभ वाला, कारोबारी कामों, प्रोग्रामों में कदम बढ़त की तरफ, फिर बाद में कामकाजी भागदौड़, व्यस्तता बढ़ेगी।

वृष: चूंकि कारोबारी कामों के लिए सितारा अच्छा है, इसलिए कामकाजी कोशिशें फ्रूटफुल रहेंगी, आम हालात भी बेहतर बने रहेंगे।

मिथुन: सितारा शाम तक उलझनों-पेचीदगियों को बनाए रखने वाला है, इसलिए कोई भी नई कोशिश शुरू न करें, मगर बाद में समय सफलता देने वाला बनेगा।

कर्क: सितारा शाम तक व्यापार-कारोबार में लाभ वाला, भागदौड़ करने पर कारोबारी प्लानिंग भी कुछ आगे बढ़ेगी, मगर बाद में समय एहतियात वाला बनेगा।

सिंह : अफसरों के सॉफ्ट रुख के कारण शाम तक कोई सरकारी मुश्किल राह से हट सकती है, फिर बाद में अर्थ दशा बेहतर बनेगी।

कन्या : आमतौर पर मजबूत सितारा आपके कदम को हर फ्रंट पर बढ़त की तरफ रखेगा, भागदौड़ भी अच्छा नतीजा देगी।

तुला: सितारा शाम तक पेट के लिए ढीला किसी की जिम्मेदारी में भी न फंसें, मगर बाद में हर मोर्चा पर बेहतर हालात मिलेंगे। 

वृश्चिक: सितारा शाम तक कामकाजी कामों के लिए बेहतर बना रहेगा, मगर बाद में विपरीत हालात बनेंगे।

धनु : सितारा शाम तक टैंशन-परेशानी देने वाला, किसी के झांसे में भी न फंसें, मगर बाद में कारोबारी दशा सुधरेगी।

मकर: सितारा शाम तक बेहतर, स्कीमें प्रोग्राम सिरे चढे़ंगे, मगर बाद में कमजोर सितारा आपको किसी मुश्किल में फंसा सकता है।

कुंभ: सितारा शाम तक कोर्ट-कचहरी तथा प्रॉपर्टी के कामों में कदम बढ़त की तरफ रखने वाला, फिर बाद में भी कामयाबी मिलती रहेगी।

मीन : सितारा शाम तक बेहतर, बड़े लोगों के साथ मेल-मिलाप फ्रूटफुल, कामकाजी व्यस्तता भी रहेगी, फिर बाद में भी कदम बढ़त की तरफ रहेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights