उन्नाव के लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे मौके पर कोहराम मच गया। घटना के समय पिकअप में 26 लोग बैठे थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस और यूपीडा ने राहत और बचाव कार्य चलाया। घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से दो को मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया।‌ थानाध्यक्ष औरास ने बताया कि पिकअप मेहंदीपुर बालाजी से भक्तों को दर्शन करा कर वापस लखनऊ आ रही थी। सुबह के समय डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित पिकअप पलट गई। घटना और आज थाना क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे की है।

उन्नाव में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 263 की निकट तेज रफ्तार पिकअप डिवाइडर से टकरा गई। जिससे पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके पर चीख-पुकार मच गया। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची औरास थाना पुलिस ने यूपीडा के साथ मिलकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औरास में भर्ती कराया। दुर्घटनाग्रस्त पिकअप दर्शनार्थियों को मेहंदीपुर और खाटू श्याम लेकर गई थी। जहां से वापस आते समय या हादसा हो गया।
थानाध्यक्ष औरास ने बताया कि करीब 12 घायल यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जिसमें से दो लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को रास्ते से हटवा दिया गया है। शेष यात्री दूसरे साधनों से लखनऊ चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights