इटावा के लखनऊ आगरा एक्सप्रेस सुबह पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। उन्होंने राहत और बचाव कार्य चलाया। कार सवार अफगानिस्तान और रूस के रहने वाले बताए जाते हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मामला उसराहार थाना क्षेत्र का है। ‌

उसराहार थाना क्षेत्र के चैनल नंबर 125 के पास अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। हादसा इतना दर्दनाक था कि दो सगी बहनें सहित तीन की मौके पर मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पीजीआई सैफई में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर बताई जाती है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार में कुल छह लोग बैठे थे। जिम दो सगी बहन और ड्राइवर की मौत हो गई है।‌जबकि तीन अन्य यात्री घायल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि किस गाड़ी से हादसा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights