मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के कस्बा खतौली के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी मुन्ना कुरैशी द्वारा एक प्रेग्नेंट फीमेल डॉग के साथ क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए फीमेल डॉग के गर्भ में पल रहे बच्चों को जन्म लेने से पहले ही मार दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार जनपद के कस्बा खतौली के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी मुन्ना कुरैशी द्वारा एक प्रेग्नेंट फीमेल डॉग के साथ मारपीट की गई, इसके बाद फीमेल डॉग को अपने मकान की छत पर ले जाकर उसे नीचे फेंक दिया गया जिस कारण फीमेल डॉग के पीछे के दोनों पैर टूट गए और गर्भ में पल रहे चार बच्चे जन्म लेने से पहले ही दर्दनाक मौत हो गई। एनिमल वेलफेयर के कार्यकर्ता जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में जमीन पर पड़ी तड़फ रही फीमेल डॉग को इलाज के लिए मेरठ एनजीओ में भर्ती कराया गया, जहां पर ऑपरेशन के द्वारा चार बच्चों को उठाया गया जिनकी गर्भ में ही मौत हो गई थी। वही एनिमल वेलफेयर के पदाधिकारी के द्वारा आरोपी मुन्ना कुरैशी के विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज करने का प्रयास किया गया मगर पुलिस प्रशासन द्वारा मुकदमा दर्ज करने से इनकार कर दिया गया। बताया गया कि मेनका गांधी के द्वारा कहने पर यह मुकदमा पुलिस प्रशासन के द्वारा दर्ज किया गया। एनिमल वेलफेयर के पदाधिकारी का कहना है कि अपराधी को सफेद पॉश के संरक्षण में ऐसी क्रूरता भरी घटना को अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा अपराधी को गिरफ्तार कर थाने लाने के पश्चात ही सफेद पॉश का थाने में जमावड़ा लग गया और अपराधी को सजा मिलने से पहले ही छुड़ा ले गए।
प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि मुन्ना कुरैशी द्वारा पूर्व में भी इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा चुका है। मोहल्ले वासियों द्वारा ऐसा न करने पर मुन्ना कुरैशी उनके साथ मरने मांरने पर उतारू हो गए थे। प्रत्यक्ष दर्शन का कहना है कि मुन्ना कुरैशी द्वारा बेजुबान के साथ की गई क्रूरता भरी घटना काफी निंदनीय है, इंसान की लिबास में छिपे ऐसे शैतान को सख्त सजा मिलनी चाहिए ताकि बेजुबान को इंसाफ मिल सके।

मुन्ना कुरैशी द्वारा की गई बेजुबान के साथ क्रूरता से सामाजिक संगठनों में आक्रोश
जनपद मुजफ्फरनगर के कस्बा खतौली के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी मुन्ना कुरैशी द्वारा बेजुबान के साथ की गई क्रूरता से सामाजिक संगठनों में आक्रोश फैला हुआ है। शहर में सामाजिक कार्यों में अपनी छाप छोड़ रहे अपना स्वराज अपना भारत मिशन द्वारा मुन्ना कुरैशी को सख्त सजा दिलवाई जाने की मांग की गई है। अपना स्वराज अपना भारत मिशन के पदाधिकारियों का कहना है कि बेजुबान के साथ दर्दनाक घटना को अंजाम देने के लिए अपराधी को हत्या करने के अपराध में मुकदमा दर्ज कर सख्त सजा मिलनी चाहिए। उनका कहना है कि हत्या इंसान की हो या एक बेजुबान की दोनों का ही जीवन अमूल्य होता है। उन्होंने बताया कि जीवन देने और जीवन को लेने का अधिकार केवल ईश्वर को होता है न की एक इंसान को। उन्होंने कहा कि एक बेजुबान प्रेग्नेंट फीमेल डॉग के साथ जान से मारने के प्रयास से घटना को अंजाम दिया गया है। उनका कहना है कि इस घटना में गर्भ में पल रहे चार बच्चों ने धरती पर अपनी आंखें खोलने से पहले ही जान गवा दी।

जनपद मुजफ्फरनगर एवं पड़ोसी जनपदों में सामाजिक कार्यों के लिए जाने जाने वाली शिवसेना के जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा द्वारा भी इस घटनाओं का संज्ञान लेने के बाद अपराधी को सख्त सजा दिलवाई जाने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेश सरकार से मांग की गई है। शिवसेना के जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा का कहना है कि किसी भी इंसान को बेजुबान के साथ इस तरह का बर्ताव करने का कोई हक नहीं है। बिट्टू सिखेड़ा ने कहा कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को बेजुबान को इंसाफ दिलाने के लिए अपराधी को सख्त सजा दिलवाई जानी चाहिए ताकि आगे से कोई भी इंसान इस तरह की घटना को किसी बेजुबान के साथ न दोहराये। उन्होंने कहा कि एक बेजुबान समझकर पुलिस प्रशासन को इस मुकदमे को ढीला छोड़ना पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करेगा। उन्होंने कहा कि अपराध इंसान के साथ हो या किसी बेजुबान के साथ हो सजा सभी अपराधी को मिलनी चाहिए ताकि पीड़ित को इंसाफ मिल सके।
