उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में एक अस्पताल में महिला के साथ हुई दुष्कर्म की घटना ने सबको हिला कर रख दिया है। इस घटना के बारे में बताया गया है कि महिला को इलाज के नाम पर बेहोशी की स्थिति में रखा गया और उसके बाद उसके साथ गलत काम किया गया।

अस्पताल में महिला के साथ हुई वारदात, आरोपी कर्मचारी गिरफ्तार
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला पचपेड़वा के विमला विक्रम अस्पताल गई थी। वहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा था। घटना 25 या 26 जुलाई की रात की है, जब महिला आईसीयू के बेड पर लेटी हुई थी। उस समय अस्पताल का कर्मचारी योगेश पांडेय ने इलाज के बहाने उससे बेहोशी का इंजेक्शन लगा दिया। जब महिला बेहोश हो गई तो योगेश ने उसके साथ गलत काम किया। होश आने पर महिला को अपनी स्थिति का पता चला और उसने अपने परिजनों को इस घटना के बारे में बताया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी योगेश पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, एसपी विकास कुमार ने बताया कि 28 वर्षीय महिला इलाज के लिए पचपेड़वा के विमला विक्रम अस्पताल आई थी। वहां उसकी देखरेख कर रहे अस्पताल कर्मचारी योगेश ने उसे बेहोशी का इंजेक्शन दिया और जब वह अचेत हो गई, तो उसके साथ गलत काम किया। जब महिला होश में आई तो उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी अपने परिवार वालों को दी। परिवार वालों ने तुरंत पुलिस को खबर दी और पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights