संभल में थाना असमोली इलाके के निवासी सर्वेश कुमार ने अपनी पुत्री सुहानी की शादी एक वर्ष पहले राजू सैनी के साथ की थी। उन्होंने शादी में अपनी हैसियत से अधिक दान दहेज दिया था। आरोप है कि सुहानी के ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहते थे।

इस बीच ससुराल में ही 4 दिन पहले सुहानी का शव फंदे पर लटका मिला था। और इस संबंध में ससुराल वालों ने उन्हें सूचना नहीं दी। हालांकि अब एक व्यक्ति ने उन्हें सूचना दी कि उनकी पुत्री की 4 दिन पहले मौत हो गई है।
जिसके बाद महिला के पिता सर्वेश कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें उन्होंने बताया कि पुत्री का पति राजू सैनी, सास पूजा, ननद प्रीति, ननदोई सुहानी को प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि उनकी पुत्री को उसके ससुराल वाले लोगों ने ही मारा है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि सुहानी के परिजनों से तहरीर मिली है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights