आतंकी संगठन अलकायदा से निपटने के लिए यूपी पुलिस पूरी तरह से तैयार है। डिप्टी सीएम केशव ने उमेश पाल के परिजनों से मिलने के बाद कहा की अतीक और अशरफ की हत्या के बाद जिस तरह से आतंकी संगठनों ने धमकी दी थी उससे निपटने के यूपी पुलिस पूरी तरह से तैयार है उमेश के घर वालों को पूरी सुरक्षा दी जाएगी।
उमेश की पत्नी जया पाल ने कहा कि उमेश की हत्या के बाद से पूरा परिवार काफी डरा हुआ है। उनके बच्चे स्कूल तक नहीं जा रहे हैं। उनके परिवार को अतीक की पत्नी शाइस्ता से खतरा है। इसपर केशव मौर्य ने उमेश की मां शांति देवी से कहा कि उनकी सुरक्षा में किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी। इस दौरान उमेश की पत्नी और मां शांति देवी के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। डिप्टी सीएम केशव ने ये भी कहा की यूपी की 25000 जानता की सेवा और सुरक्षा के लिए यूपी पुलिस सक्षम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights