आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस के सारे कर्मी भाजपा के साथ हैं। लोगों की सुरक्षा के लिए कोई नहीं है।

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पांच फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले उनकी पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान को बाधित करने और मतदाताओं को डराने के लिए दिल्ली पुलिस का इस्तेमाल कर रही है।

केजरीवाल ने प्रेस वार्ता में कहा, ‘‘दिल्ली पुलिस के सारे कर्मी भाजपा के साथ हैं। लोगों की सुरक्षा के लिए कोई नहीं है। एक थाना प्रभारी (एसएचओ) ने मुझे बताया कि उन्हें हमारी रैलियों को बाधित करने के लिए गृह मंत्रालय से सीधे निर्देश मिलते हैं।’’

इस प्रेस वार्ता को दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने भी संबोधित किया।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लोगों को एकजुट होकर भाजपा को करारा जवाब देना होगा। केजरीवाल ने कहा, ‘‘मुझे डर है कि इस बार मतदाताओं को वोट डालने से रोका जा सकता है।’’

केजरीवाल ने दावा किया कि भाजपा को दिल्ली में ‘‘ऐतिहासिक हार’’ का सामना करना पड़ा है और इसलिए उसके कार्यकर्ता पुलिस के समर्थन से गुंडागर्दी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस भाजपा के अभियान में मदद कर रही है और उनके (भाजपा के) कार्यकर्ताओं का समर्थन कर रही है जो आप के चुनावी प्रयासों में बाधा डाल रहे हैं।’’

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights