शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के 42 जिलों का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री से भी नीचे आ गया। जबकि अधिकतम तापमान भी 27 डिग्री के आस पास दर्ज किया गया। मौसम विभाग की तरफ से आने वाले कुछ दिनों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। बारिश होने के शीतलहर शुरू होने की संभावना भी जताई जा रही है।

मध्य क्षोभमंडल में अरब सागर तक विस्तृत द्रोणी के रूप मे एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के 26-27 नवंबर के दौरान उत्तर प्रदेश को प्रभावित करने की संभावना है जिसके कारण 27 नवंबर तक प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2°C की गिरावट तथा न्यूनतम तापमान में 2°C की बढोत्तरी होने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होकर आगे बढ़ने के साथ ही बादलों के छंटने के कारण 28 नवम्बर से प्रदेश में मौसम शुष्क हो जाने और रात्रिकालीन विकिरणीय शीतलन में वृद्धि होने एवं सतही स्तर पर आने वाली ठण्डी उत्तरी-पश्चिमी/पछुआ हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में 2-3°C की गिरावट आने जबकि अधिकतम तापमान में आंशिक बढोत्तरी होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights