अयोध्या के भव्य राम मंदिर की चमक अब सोने से और भी बढ़ गई है। मंदिर में जहां-जहां नजर जाती है, वहां आस्था और भव्यता का अद्भुत मेल दिखाई देता है। श्रद्धालुओं की भावनाओं और भक्ति को देखते हुए मंदिर में अब तक 45 किलो शुद्ध सोने का उपयोग किया गया है। यह सोना राम लला के सिंहासन से लेकर मंदिर के दरवाजों तक को सजाने में लगा है।
मंदिर में 45 किलो सोना, कीमत करीब 50 करोड़
अयोध्या के भव्य राम मंदिर में अब तक कुल 45 किलो शुद्ध सोने का उपयोग किया जा चुका है। इस सोने की अनुमानित कीमत लगभग 50 करोड़ रुपये बताई गई है। मंदिर निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसके अलग-अलग हिस्सों को सोने से सजाया जा रहा है। खास बात यह है कि यह आंकड़ा टैक्स को छोड़कर है। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्य पूरी तरह दानदाताओं की मदद और श्रद्धा से हो रहा है।
https://platform.twitter.com/embed/Tweet.html?creatorScreenName=news24tvchannel&dnt=false&embedId=twitter-widget-0&features=eyJ0ZndfdGltZWxpbmVfbGlzdCI6eyJidWNrZXQiOltdLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X2ZvbGxvd2VyX2NvdW50X3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9iYWNrZW5kIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19yZWZzcmNfc2Vzc2lvbiI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZm9zbnJfc29mdF9pbnRlcnZlbnRpb25zX2VuYWJsZWQiOnsiYnVja2V0Ijoib24iLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X21peGVkX21lZGlhXzE1ODk3Ijp7ImJ1Y2tldCI6InRyZWF0bWVudCIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZXhwZXJpbWVudHNfY29va2llX2V4cGlyYXRpb24iOnsiYnVja2V0IjoxMjA5NjAwLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X3Nob3dfYmlyZHdhdGNoX3Bpdm90c19lbmFibGVkIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19kdXBsaWNhdGVfc2NyaWJlc190b19zZXR0aW5ncyI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdXNlX3Byb2ZpbGVfaW1hZ2Vfc2hhcGVfZW5hYmxlZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdmlkZW9faGxzX2R5bmFtaWNfbWFuaWZlc3RzXzE1MDgyIjp7ImJ1Y2tldCI6InRydWVfYml0cmF0ZSIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfbGVnYWN5X3RpbWVsaW5lX3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9mcm9udGVuZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9fQ%3D%3D&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=1929441011673276639&lang=hi&origin=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fstate%2Fup-uk%2Fgold-usage-and-progress-in-ayodhya-ram-temple-construction-45-kg-pure-gold-worth-%25E2%2582%25B950-crore-used%2F1214773%2F&sessionId=3ee58d78513bd94a6a779fde0e7c32927f206804&siteScreenName=news24tvchannel&theme=light&widgetsVersion=2615f7e52b7e0%3A1702314776716&width=550px
हर दरवाजा और सिंहासन सोने से सजा
राम मंदिर के ग्राउंड फ्लोर पर हर दरवाजा सोने से मढ़ा गया है। इसके अलावा राम लला के सिंहासन को भी पूरी तरह सोने से सजाया गया है। इन कार्यों को करने में विशेष कारीगरों की मदद ली गई है, जो धार्मिक भावना के साथ कार्य कर रहे हैं। यह भी बताया गया कि मंदिर की बनावट में वास्तु और शास्त्रों के अनुसार खास ध्यान दिया गया है। हालांकि अभी मंदिर के ऊपर बने ‘शेषावतार मंदिर’ के शिखर पर सोने की परत चढ़ाने का काम बाकी है, जो जल्दी ही पूरा कर लिया जाएगा।
राम मंदिर बना है भगवान की इच्छा से
राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि यह मंदिर किसी इंसान की सोच से नहीं, बल्कि भगवान की इच्छा से बना है। उन्होंने बताया कि देश-विदेश से बहुत से लोगों ने मंदिर बनाने में मदद की, जो किसी चमत्कार से कम नहीं है। नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि इतना बड़ा मंदिर सिर्फ मशीनों और इंजीनियरों से नहीं बन सकता था, इसमें लोगों की आस्था और भगवान का आशीर्वाद भी बहुत जरूरी था।
जल्द शुरू होंगे राम दरबार के दर्शन
राम मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक और खुशखबरी है। नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि जल्द ही राम दरबार के दर्शन भी शुरू कर दिए जाएंगे। इसके लिए विशेष पास जारी किए जाएंगे ताकि दर्शन व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया जा सके। मंदिर परिसर में भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था के सभी इंतजाम किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है और सभी बेसब्री से राम दरबार के भव्य दर्शन की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
