यूपी निकाय चुनाव के नतीजों आज आ रहे हैं। 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई है। जिसके बाद अयोध्या के स्वर्गद्वार वार्ड का रिजल्ट आ गया है। वार्ड नंबर 55 यानी स्वर्गद्वार वार्ड में समाजवादी पार्टी ने जीत हासिल की है। यहां से सपा प्रत्याशी प्रिया शुक्ला को जीत मिली है।
प्रिया की जीत के बाद समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर हमला बोला है। सपा ने ट्वीट कर लिखा, “अयोध्या के स्वर्गद्वार वॉर्ड से सपा प्रत्याशी प्रिया शुक्ला को जीत की बधाई। ये वही अयोध्या है जहां सीएम योगी दीपोत्सव कराते हैं। दीप तले सपा का झंडा लहराया है। योगी जी आपके झूठ ,गलतबयानी ,झूठे वायदों से जनता त्रस्त है। एक एक करके धीरे धीरे आप सभी जगह से हारेंगे और सपाई आपको हराएंगे।”
अयोध्या के लाजपत राय वार्ड से भाजपा प्रत्याशी राम तीरथ पार्षद पद पर जीत गए हैं। नगर निगम के अटल नगर वार्ड से भाजपा प्रत्याशी जय नारायण सिंह जीते हैं। अयोध्या नगर निगम के कल्याण सिंह वार्ड से रालोद प्रत्याशी सूर्या जीत गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights