उत्तर प्रदेश में आज कल चोरी की अनेक घटनाएं सामने आ रही है। इसी कड़ी में जनपद के जहांगीर थाना क्षेत्र के चौधरी पुर गांव से चोरी की घटना सामने आई है। जहां पर में चोरों ने एक ही रात में गांव के तीन घरो में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना से ग्रामवासियों में हड़कम्प मच गया। सुबह चोरी की सूचना पर पहुची स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना जहांगीर गंज थाना क्षेत्र के चौधरी पुर गांव में बीती रात की है। यहां पर अज्ञात चोरों ने 3 घरों को निशाना बनाया। चोरों ने लाखों रुपए के कीमती सोने चांदी के जेवरात एवं लाखो रुपए नगदी पर हाथ साफ कर दिया।

चोरों ने कौला देवी के घर से गहने एवं करीब लाखो रुपए और सावन के घर से लाखों रुपए का वेश कीमती जेवर तथा जीत बहादुर वर्मा के घर से करीब 5 लाख रुपए की कीमत के गहने चोरों ने पार कर दिया। एक ही गांव में तीन अलग-अलग घरों में एक साथ हुई चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। फिलहाल स्थानीय पुलिस घटना की जांच कर। आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights