उत्तर प्रदेश पुलिस ने अवैध रूप से नेपाल में घुसने की कथित तौर पर कोशिश करते समय अमेरिका के एक नागरिक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने यहां जारी एक बयान में बताया, “अपराध और अपराधियों के खिलाफ जारी एक अभियान के तहत फरेन्दा थाने के पुलिसकर्मियों ने 30 मई को छतरी पुल के पास एक नियमित सुरक्षा जांच के दौरान एक विदेशी नागरिक को अवैध रूप से सीमा पार करने की कोशिश करते समय गिरफ्तार किया।”

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमेरिका के मिसौरी निवासी फेलन ट्रैविस एंथोनी के रूप में हुई है। विदेशी नागरिक के खिलाफ स्थानीय थाने में आव्रजन एवं विदेशी अधिनियम, 2025 के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। विदेशी नागरिक से पूछताछ करने पर पता चला कि उसने वीजा नियमों का उल्लंघन किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अमेरिकी नागरिक से विस्तृत पूछताछ के दौरान यह खुलासा हुआ कि आरोपी अगस्त 2025 में भारत आया था और उसके भारत में रहने की अधिकृत अवधि दो फरवरी, 2026 को समाप्त हो गई थी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights