लोकसभा में कांग्रेस सांसद एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारत पर 25 प्रतिशत अमेरिकी टैरिफ के बाद सरकार की पॉलिसी पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा को देश चलाना नहीं आता है, मोदी सरकार ने देश की पूरी इकॉनमी को तबाह कर दिया है।

राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने भारत की आर्थिक नीति, रक्षा नीति और विदेश नीति को बर्बाद कर दिया है। मोदी इस देश को बर्बाद कर रहे हैं।

राहुल ने दावा करते हुए कहा कि ये डील (भारत-अमेरिका ट्रेड डील) होगी और डोनाल्ड ट्रंप तय करेगा कि डील कैसे होगी और मोदी सरकार वही करेगी, जो डोनाल्ड ट्रंप कहेंगे।

दुनिया जानती है कि भारत की इकॉनमी डेड इकॉनमी है

प्रतिपक्ष नेता ने कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि भारत की इकॉनमी डेड इकॉनमी है और भाजपा ने इकॉनमी को डेड किया है।

राहुल ने मोदी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा, विदेश मंत्री एस. जयशंकर भाषण देते हुए कहते हैं कि हमारी विदेश नीति बहुत ही शानदार है। 

राहुल ने कहा कि एक तरफ अमेरिका भारत को भला-बुरा कह रहा है, तो दूसरी तरफ चीन हमारे पीछे पड़ा है। जब आप अपना डेलिगेशन दुनिया भर में अपना पक्ष रखने के लिए भेजते हैं, फिर भी कोई भी देश पाकिस्तान की निंदा नहीं करता।


मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा कि भाजपा को देश चलाना ही नहीं आता, जिस पाकिस्तान के आर्मी चीफ ने पहलगाम में हमला कराया, वह राष्ट्रपति ट्रंप के साथ लंच कर रहा है और सरकार कह रही है कि हमें बड़ी सफलता मिली है।

राहुल ने आगे कहा, डोनाल्ड ट्रंप ने 30-32 बार बोला है कि मैंने सीजफायर कराया। ट्रंप ने यह भी बोला कि 5 जहाज गिरे हैं और अब वे भारत पर 25% टैरिफ लगाने की बात बोल रहे हैं। आपने खुद से ये सवाल पूछा कि प्रधानमंत्री जवाब क्यों नहीं दे पा रहे हैं?

प्रियंका गांधी ने क्या कहा

अमेरिकी टैरिफ मुद्दे पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, सबने देखा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने टैरिफ के बारे में क्या कहा है। डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से दोहराया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराया। सरकार को इस मामले में जवाब देना होगा। प्रधानमंत्री हर जगह जाते हैं, दोस्त बनाते हैं और फिर हमें यही मिलता है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights