समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को गाजीपुर स्थित मुख्तार अंसारी के घर पहुंचे थे। अखिलेश यादव के गाजीपुर पहुंचने के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा था कि मुख्तार अंसारी सपा की बीमारी है।

इस मामले पर गाजीपुर सांसद और मुख्तार अंसारी के बड़े भाई अब दाल अंसारी ने केशव प्रसाद मौर्य पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को माफिया बताया है। अफजाल अंसारी ने कहा कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर 16 मुकदमे दर्ज हैं।

उसमें हत्या का भी मामला दर्ज है, वह खुद माफिया हैं। अफजाल अंसारी नहीं अभी कहा कि वह विधानसभा चुनाव हार गए। इतने बेशर्म है कि हारने के बाद भी पद स्वीकार है। आगे अफजाल अंसारी ने यह भी कहा कि योगी मोदी की सरकार का तिलिस्म जनता के आगे टूट चुका है।
सांसद अफजाल अंसारी ने अखिलेश यादव से तो मुलाकात की लेकिन अपने आवास पर असदुद्दीन ओवैसी से मुलाकात ना हो पाने के मामले में उन्होंने कहा कि ओवैसी रात 1:00 बजे हमारे आवास पर आए थे और मैं बीमार था, जिसके चलते उनसे मुलाकात नहीं कर पाया। अखिलेश यादव दिन में आए थे ऐसे में अखिलेश यादव से मुलाकात हुई।

उन्होंने यह भी कहा कि अखिलेश यादव अपने परिवार के सभी सदस्यों से मुलाकात की। परिवार के सदस्यों ने उनसे अपनी पीड़ा बताई। अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और उत्तर प्रदेश के बड़े नेता हैं।

अफजाल अंसारी ने कहा कि पार्टी का कोई सदस्य पीड़ित है तो उनका आना स्वाभाविक है। अफजाल अंसारी ने यह भी कहा कि अखिलेश यादव के आने और सांत्वना देने से उनके परिवार को राहत और हिम्मत मिली है।

दरअसल, बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की मौत हो जाने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को गाजीपुर के मोहम्मदाबाद यूसुफपुर में मुख्तार अंसारी के घर पहुंचे।

अखिलेश यादव करीब आधे घंटे तक मुख्तार अंसारी के परिजनों से मुलाकात किया और इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि मुख्तार अंसारी के मौत मामले की जांच सिटिंग जज कराई जाए, जिससे मौत का कारण स्पष्ट हो।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights