कश्मीर घाटी में अनुच्छेद 370 को लेकर उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि उन्हें भरोसा है कि अदालत के फैसले को सभी पक्ष के लोग मानेंगे। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कोई बात नहीं बनती है। लेकिन कुछ लोग यह समझते हैं कि जिस भावना से 370 लागू हुई थी, उस भावना के पक्ष में निर्णय नहीं है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया है और सभी उसे मानेंगे। सरकार के द्वारा सीमा की सुरक्षा के ठोस कदम के बारे में जनता को बताना होगा।

अखिलेश यादव ने आगे कहा, भाजपा से दूरी बनी रहेगी। इंडिया गठबंधन की 2024 के संसदीय चुनाव की बड़ी तैयारी है, 2014 में आए थे 2024 में चले जायेंगे। उन्होंने योगी सरकार को घेरते हुए कहा कि डिफेंस एक्सपो के नाम पर एमओयू किए थे, मुख्यमंत्री ने कहा था कि 40 लाख करोड़ का एमओयू हुआ था, सुनने में आ रहा है कि जिन्होंने एमओयू किए थे उनको अधिकारी ढूंढ रहे हैं कुछ दिनों बाद एसटीएफ ढूंढेंगी, वो उद्योगपति भाग गए हैं।

इसके बाद भाजपा की संकल्प यात्रा पर सवाल उठाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के जितने भी संकल्प यात्रा के रथ चल रहे हैं, रथों में खाने का सामान रखा है, इसलिए लोग देखने पहुंच रहे हैं। केंद्र की मोदी सरकार में बेहिसाब महंगाई पर चर्चा करते हुए यादव ने कहा कि मोदी की केवल एक ही गारंटी है, मंहगाई, बेरोजगारी, सड़कों पर सांड की गारंटी है। उन्होंने कहा कि किसी कंपनी को पैसा दे दो बन जाओ नंबर वन, भारत में बैलट से वोट डलवाए जाएं तभी मानेंगे हम कि नंबर वन हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights