उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज यानी 1 जुलाई को जन्मदिन है। अखिलेश के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सभी राजनेताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाए दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। वहीं, बसपा सुप्रीमो मायावती और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी अखिलेश को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वास्थ्य जीवन की कामना की है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की बधाई! प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य की कामना है।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अखिलेश के जन्मदिन पर बधाई संदेश दिया। उन्होंने कहा, “पूर्व मुख्यमंत्री नेता विपक्ष श्री अखिलेश यादव जी आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ, भगवान श्रीराम आपको सदैव स्वस्थ प्रसन्न रखें और दीर्घायु करें।” वहीं सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य ने लिखा, “समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री, श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।”

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights