समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 27 मई को यानि आज बलिया में आ रहे हैं। जारी कार्यक्रम के अनुसार अब सपा प्रमुख दोपहर बाद एक बजकर 40 मिनट पर पकड़ी क्षेत्र के धड़सरा गांव में हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। वहां से छात्रनेता स्व. हेमंत यादव को श्रद्धांजलि देंगे और परिजनों से मुलाकात करेंगे। यहां से दो बजकर 10 मिनट पर रवाना होकर ढाई बजे रसड़ा क्षेत्र के खड़सरा अजीजपुर गांव पहुंचेंगे। यहां पूर्व सीएम समाजवादी युवजन सभा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरि के पिता को श्रद्धांजलि देंगे। यहां वे तीन बजे तक रहेंगे।
अखिलेश यादव आज जाएंगे बलिया, अरविंद गिरि के पिता को देंगे श्रद्धांजलि
Byमुदगल टाइम्स ब्यूरो
May 27, 2023
By मुदगल टाइम्स ब्यूरो
Dainik Mudgal Times
