यूक्रेन के अखबार कीव पोस्ट की आज एक रिपोर्ट में ज़ेलेन्स्की के हवाले से कहा गया कि रूस ने पोक्रोवस्क के पास एक लाख सैनिकों को तैनात किया है। शांति वार्ता के प्रयासों के बीच राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन पूर्वी यूक्रेन में नए हमले की तैयारी कर रहे हैं।

जेलेंस्की ने पिछले हफ्ते शुक्रवार को जर्मनी और फ्रांस के अपने समकक्षों से इस पर चर्चा की है। उन नेताओं ने माना है कि रूस को पोक्रोवस्क के पास सफलता मिल सकती है। पोक्रोवस्क ऐसा शहर है जिस पर मॉस्को एक साल से भी ज्यादा समय से कब्जा नहीं कर पाया है।

कीव पोस्ट के अनुसार डोनबास में यूक्रेनी सेना के लिए प्रमुख आवागमन का केंद्र पोक्रोवस्क शहर के नष्ट होने से रूसी सैनिकों के लिए डोनेट्स्क क्षेत्र में शेष यूक्रेनी नियंत्रित शहरों खासतौर पर स्लोवियास्क और क्रामाटोर्स्क पर हमला करने का रास्ता खुल सकता है।

जेलेंस्की भी इस तथ्य से भलीभांति वाकिफ हैं।

पोक्रोवस्क यूक्रेन का प्रमुख औद्योगिक शहर है। रूसी सेनाएं अगस्त और सितंबर 2024 में पोक्रोवस्क के आठ-दस किलोमीटर के दायरे तक पहुंच चुकी हैं पर उन्हें कब्जा करने में सफलता नहीं मिली है।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने तीन सितंबर को बीजिंग में कहा कि अगर शांति समझौता नहीं हो पाता है, तो वह लड़ाई जारी रखेंगे। उन्होंने देश की सेना की प्रशंसा करते हुए दावा भी किया कि वे “सभी मोर्चों पर” आगे बढ़ रहे हैं। उनके सैनिकों ने यूक्रेन की सेना को कमजोर कर दिया है।

उधर तीन सितंबर को ही यूरोपीय सहयोगियों से बातचीत के लिए पेरिस पहुंचे जेलेंस्की ने कहा कि मॉस्को युद्ध समाप्त करने के लिए गंभीर नहीं है। जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा हमारे प्रयास जारी हैं। वह सुरक्षा गारंटी जैसे हैं।

यूरोपीय देश यूक्रेन को अमेरिकी हथियारों की खरीद के लिए धन मुहैया करा रहे हैं।

पिछले सप्ताह अमेरिका ने 450 किलोमीटर (280 मील) तक की मारक क्षमता वाली 3,350 मिसाइलों की बिक्री को मंजूरी दी है। उनकी कीमत 82.5 करोड़ डॉलर है।

जेलेंस्की को उम्मीद है कि हर महीने एक अरब डॉलर की खरीद होगी। यूक्रेन भी अपने देश में नए हथियार विकसित कर रहा है। इसमें फ्लेमिंगो क्रूज मिसाइल भी शामिल है। यह 3,000 किलोमीटर (1,900 मील) तक उड़ान भरने में सक्षम है। ड्रोन हमलों के समन्वय के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से सुसज्जित है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights