दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा का कहना है कि युवाओं को श्री गुरु तेग बहादुर के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकारें निरंतर इस दिशा में कार्य कर रही हैं कि सिख गुरूओं के प्रति श्रद्धा और सिख समाज के समाज हित में किए गए योगदान को प्रतिष्ठा मिले। फिर इस चाहे बाल वीर दिवस मनाने की शुरूआत हो, विश्वविद्यालय पाठ्यक्रम में गुरु साहब जी का कोर्स जोड़ना हो या नवंबर में आयोजित किए जाने वाले अब तक के सबसे बड़े आयोजन की तैयारी, ताकि गुरु साहब जी का अमर संदेश और आदर्श आने वाली पीढ़ियों के दिलों और विचारों में हमेशा जीवित रह सकें ।

मनजिंदर सिंह सिरसा ने श्री गुरु तेग बहादुर के शताब्दी वर्ष पर आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में सम्मिलित होने के बाद अपने एक्स पोस्ट पर यह संदेश जारी किया। इस कॉन्फ्रेंस का आयोजन दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधीन आने वाले चारों कॉलेजों ने संयुक्त रूप से श्री गुरू तेग बहादुर खालसा कालेज में किया था।

मनजिंदर सिंह सिरसा एक्स पर अपने पोस्ट में कहा कि इस कॉन्फ्रेंस में आज और कल दुनियाभर के इतिहासकार गुरु साहब जी के जीवन और शहादत पर अपने विचार साझा करेंगे। सिरसा ने बताया कि उन्होंने दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधीन आने वाले श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज से पढ़ाई की है और आज यहां कांफ्रेंस में हिस्सा लेने और सम्मान पाने अवसर मिला है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights