क्षेत्र के खरौंज गांव निवासी शिवपूजन (18) पुत्र जितेंद्र सिंह गांव से सुबह बिलौटा गांव में यमुना नदी में नहाने गया था। वहां नहाते समय गहराई में जाने से वह डूब गया।जिसका कोई पता नहीं चल पा रहा है। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा गोताखोर की मदद से खोजबीन में जुटी हुई है। देर शाम तक पता नहीं चल पाया है।
अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। थाना प्रभारी रामआसरे सरोज ने बताया कि नहाते समय युवक नदी में डूब गया है जिसकी तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया गया है।
