young-men-commited-suicide-

बिजनौर, 28 फरवरी ।​ जिले के नूरपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर पुलिस चौकी इलाके में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। परिवार का आरोप है कि युवक ​एक लड़की से प्रेम करता था। उसके परिजनों ने घर आकर गाली-गलौज की,जिससे आहत होकर उसने यह कदम उठाया है।

चौकी प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया है कि क्षेत्र में रहने वाला संजय का बेटा अभिषेक (22) मोहल्ले की एक लड़की से प्रेम करता था। जब लड़की पक्ष को उनके इस प्रेम संबंध का पता चला तो उन्होंने अभिषेक के घर पहुंचकर कथित तौर पर उसे व उसके परिजनों के साथ गाली-गलौज की। इस घटना से अभिषेक बेहद आहत हो गया और उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

चौकी प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया है कि शव कोपोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी————

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights