मामला मड़िहान थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव निवासी राजेश कुमार उर्फ गुड्डू और उनकी पत्नी प्रतिमा से जुड़ा है। दोनों गुरुवार को 25 दिन के नवजात शिशु को लेकर सोनभद्र के लोढ़ी जिला अस्पताल गए थे। लौटते समय ऑटो में एक अनजान युवती सवार हो गई, जिसने बातचीत के दौरान प्रतिमा से दोस्ती कर ली और खुद को मड़िहान निवासी बताया।

जब ऑटो नदिहार बाजार में रुका तो पति-पत्नी नाश्ता करने लगे। इस दौरान युवती ने बच्चे को गोद में लिया और मौका मिलते ही अपने साथी युवक के साथ फरार हो गई। घटना की सूचना मिलते ही राजगढ़ थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने कई टीमें गठित कर तलाश शुरू की। कुछ ही घंटों में पुलिस ने घोरावल थाना क्षेत्र के बरईटोला निवासी 28 वर्षीय पूजा विश्वकर्मा और शाहगंज थाना क्षेत्र के रैपुरा गांव निवासी 30 वर्षीय दीनदयाल विश्वकर्मा को नवजात शिशु सहित गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपित मानव तस्करी से जुड़े हैं। पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी कर दोनों को जेल भेज दिया है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights