योगी सरकार का बजट, प्रदेश के विकास और आम लोगों के हितार्थ : यूपी राज्यपाल

-महिला सशक्तिकरण और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान वाला बजट

लखनऊ, 20 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा में पेश राज्य सरकार के बजट-2025 पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बजट को प्रदेश के विकास और आम लोगों के हितार्थ बताया। इसमें सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रावधान किए गए हैं।

राज्यपाल ने कहा कि बजट का फोकस प्रमुख रूप से इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स, गरीबों, युवाओं, किसानों, महिलाओं, उद्यमियों और व्यापारियों के कल्याण पर है। उन्होंने कहा कि महिला और श्रमिक कल्याण के लिए किए गए प्रावधानों को सराहा, जिससे महिला सशक्तिकरण और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान को बल मिलेगा।

राज्यपाल ने बताया कि बजट में कानून व्यवस्था में सुधार, निवेश वृद्धि, और वायु, जल, सड़क, और रेल नेटवर्क की कनेक्टिविटी पर जोर दिया गया है, जो प्रदेश की समृद्धि और कल्याण में सहायक होगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights