योग से ही जीवन में ऊर्जा, संतुलन और अनुशासन संभव है – डॉ. घनेन्द्र वशिष्ठ

हरिद्वार, 25 मई (हि.स.)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व आयोजित योग माह के कार्यक्रमों की शृंखला में रविवार को डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल, जगजीतपुर में “मुझे योग बहुत पसंद है” के थीम पर एक विशाल मानव शृंखला का निर्माण किया गया, जिसमें 500 से अधिक छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के जिला नोडल अधिकारी डॉ. घनेन्द्र वशिष्ठ ने की। उन्होंने बताया कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित रखने की एक पद्धति है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक रूप से हमें सशक्त बनाती है।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रशासिका किरण मिश्री, प्रबंधक लक्ष्मीकांत सैनी एवं प्रधानाचार्य अरविंद शर्मा सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. भास्कर आनंद शर्मा एवं डॉ. आरती पाठक ने किया।

कार्यक्रम का आयोजन जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश तथा राष्ट्रीय आयुष मिशन हरिद्वार के नोडल अधिकारी डॉ. अवनीश उपाध्याय के निर्देशन में किया गया। बच्चों और अभिभावकों की भागीदारी ने यह सिद्ध कर दिया कि योग अब एक आंदोलन बन चुका है, जो जन-जन तक अपनी सकारात्मक ऊर्जा पहुँचा रहा है।

—————

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights