बीते शुक्रवार को बसुकेदार उप तहसील के छेनागाड़, ताल जामण, बडेथ, उच्छोला आदि गांवों में अतिवृष्टि से व्यापक नुकसान हुआ था। सबसे ज्यादा प्रभावित छेनागाड़ बाजार व तालजामण गांव में हुआ था। यहां चारों ओर से पहाड़ी से भूस्खलन होने से स्थिति विकट हो गई। यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता गांव-गांव भ्रमण कर प्रभावितों की मदद कर रहे हैं। बीते मंगलवार को छेनागाड़, बडेथ व उच्छोला गांव में ग्रामीणों को आपदा राहत सामग्री बांटी, जिसमें राशन किट के साथ-साथ कंबल, टैंट और टार्च वितरित की गई।

जिला प्रचारक पंकज, संघ चालक तेजपाल खत्री, लक्ष्मण धीरवान, जगदीश जग्गी, खंड कार्यवाह तेजप्रकाश, जगदंबा सेमवाल, सेवा प्रमुख लक्ष्मण बिष्ट, योगेंद्र सेमवाल के नेतृत्व में 50 से अधिक स्वयंसेवक टोली में प्रभावितों की मदद कर रहे हैं। संघ कार्यकर्ताओं ने आपदा प्रभावित बडेथ के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में जमा मलबे भी साफ किया।

जिला संघ चालक तेजपाल खत्री, जिला प्रचार प्रमुख शशि मोहन उनियाल व जिला प्रचारक पंकज ने बताया कि संघ प्रभावितों के साथ खड़ा है। प्रत्येक आपदा प्रभावितों को राहत देने का कार्य किया जा रहा है। बताया कि स्वयं सेवकों की एक टोली बधाणीताल से भुनालगांव, बक्सिर, खोड़, डांगी व माथ्या गांव तक पैदल संपर्क किया। टीम ने बताया कि इन क्षेत्रों में संपर्क टूटा हुआ है, लेकिन लोग सुरक्षित है।

———

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights