थाना फेस- तीन के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दूबे ने बताया कि ओडिशा के जिला पुरी निवासी गणेश प्रधान वर्तमान में दिल्ली के मयूर विहार फेस-3 में किराये पर रहते थे। वह सेक्टर-68 स्थित प्लास्टिक पैकिंग फैक्टरी में काम करते थे। वह फैक्टरी में मशीन का संचालन कर रहे थे। गलती से दूसरा बटन दबने के चलते वह हादसे का शिकार हो गए। वह उस दरवाजे के सामने खड़े थे, जिसका दरवाजा खुलने पर गर्म पानी निकलता है।

वह दरवाजा पानी ठंडा करने के बाद खोला जाता था। बटन दबते ही मशीन का दरवाजा खुला और खौलता हुआ पानी उनके शरीर पर गिर गया। इसके चलते वह गंभीर रूप से झुलस गए। कर्मचारियों ने उन्हें सेक्टर-71 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान आज उनकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अगर परिजन इस मामले में कोई शिकायत करेंगे तो घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच करेगी।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights