महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को बताया कि तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए इस साल प्रदेशभर से कुल मिलाकर 13 महिलाओं का चयन किया गया है। इसके अलावा 33 महिलाओं को राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का पुरस्कार दिया जाएगा। यह आयोजन 4 सितंबर को आईआरडीटी के सभागार में किया जाएगा। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमारी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां अपनी सामर्थ्य से बढ़कर काम कर रही हैं और उन्होंने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में कई नए आयाम खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी महिलाओं को सशक्त करना सरकार की जिम्मेदारी है, इस काम में सरकार बिल्कुल भी पीछे नहीं रहेगी। मंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का असली काम हमारी आंगनबाड़ी की बहनें करती हैं और उन्हें इसका श्रेय मिलना चाहिए।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights