मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने रक्षाबंधन कार्यक्रम में कहा कि देश परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है और महिलाएं देश की अ​र्थव्यवस्था को सशक्त बना रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नारियों के सम्मान और स्वाभिमान के लिए 2014 से लेकर अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं प्रांरभ की गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने महिलाओं के जीवन में परिर्वतन लाने का जो संकल्प लिया था, वो आज पूरा हो रहा है। आज की महिलाएं हर क्षेत्र में अपना उत्कृष्ट योगदान दे रही हैं। देश की अ​र्थव्यवस्था को महिलाएं सशक्त बना रही हैं। महिलओं के सशक्तिरण के साथ-साथ देश का सशक्तिरण हो रहा है।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के पहले नरेन्द्र मोदी ने गांव, गरीब, किसान और महिला उत्थान का जो संकल्प लिया था, वह आज साकार होता दिख रहा है। केन्द्र सरकार ने हर गरीब काे घर, बैंक खाता खाेलने, बिजली, शौचालय, पीने का पानी और गैस का चुल्ला उपलब्ध कराने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि योजनाएं देश में पहले भी बनती थी। लेकिन भाई-भतीजावाद और वोट की राजनीति में सिमट कर रह जाती थी। प्रधानमंत्री ने संकल्प लिया था कि विकास की योजनाओं में किसी भी प्रकार का कोई बंधन नहीं होगा। शत प्रतिशत लोगों तक योजनाओं का अब लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि हर घर शौचालय पहुंचाने की योजना के तहत अबतक 12 करोड़ से अधिक शौचालय बनाए गए हैं। देश के 19 करोड़ घरों में से 17 करोड़ घरों तक पीने का साफ पानी पहुंचा गया है।

गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उन्हें हर घर शौचालय और जल जीवन मिशन जैसी महिलाओं के कल्याण से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं पर कार्य करने का सुअवसर प्राप्त हुआ है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में देशभर में महिला सशक्तिकरण के लिए अभूतपूर्व कार्य हो रहा है। सभी योजनाएं महिलाओं को केंद्र में रखकर बनाई जा रही हैं। उत्तराखंड के दूरस्थ और सीमांत क्षेत्र की महिलाओं द्वारा बनाए गए हस्तशिल्प उत्पादों को केंद्र व राज्य सरकार ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों से जोड़ने का कार्य किया है।———–

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights